Home Gurugram गुरुग्राम जिला में 32 केन्द्रों पर तीन शिफ्ट में होगी यूपीएससी की...

गुरुग्राम जिला में 32 केन्द्रों पर तीन शिफ्ट में होगी यूपीएससी की परीक्षा

0
गुरुग्राम यूपीएससी परीक्षा सेंटर 2025

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम में 14 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस, एनडीए व नेवल एकेडमी की परीक्षा होगी। परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए एडिशनल लेबर कमिश्नर (एएलसी) कुशल कटारिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित सेंटर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले। उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 32 केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सीडीएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12.30 बजे से 02.30 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर बाद 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से सांय 4.30 बजे तक रखा गया है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए 32 केंद्रों पर 11435 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऐसा में समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version