Home Gurugram गुरुग्राम की टूटी सडक़ों पर एडलवाइस की सीईओ ने कसा तंज

गुरुग्राम की टूटी सडक़ों पर एडलवाइस की सीईओ ने कसा तंज

0
गुरुग्राम टूटी सड़कें राधिका गुप्ता की प्रतिक्रिया

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की टूटी सडक़ों पर एडलवाइस कंपनी म्यूचुअल फंड की प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राधिका गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि यहां 100 करोड़ के फ्लैट से पहले सडक़ें बनाओ। उन्होंने यह भी कहा कि गोल्फ कनेक्शन रोड का नाम बदलकर क्रेटर कनेक्शन रख दिया जाए।

राधिका गुप्ता ने मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली व गुरुग्राम के बीच मॉनसून की बरसात के दौरान स्थिति काफी भयानक हो जाती है। उन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहां गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। साथ ही कहा है कि गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन रोड का नाम भी बदलने की जरूरत है। राधिका गुप्ता ने लिखा है कि उन्होंने काम के संबंध में भारत के ज्यादातर शहरों का दौरा किया है। गुरुग्राम देश का मिलेनियम शहर है।

मानसून की बरसात के दौरान दिल्ली-गुरुग्राम का सफर काफी डरावना हो जाता है। राधिका गुप्ता ने गुरुग्राम में प्रॉपर्टी को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां अपार्टमेंट की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां पहले सडक़ें बनाओ, बाद में 100 करोड़ रुपये के फ्लैट की बात करो। बता दें कि गुरुग्राम में विदेशी लोगों द्वारा सफाई को लेकर कटाक्ष किए गए। गंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर यहां की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। एक एयरलाइन कंपनी के पूर्व सीईओ ने गंदगी की तस्वीरें प्रधानमंत्री तक पहुंचाई।

कुछ विदेशियों ने यहां अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाने की बजाय खुद ही सफाई करने की बीड़ा उठाया। अब एडलवाइस कंपनी की सीईओ ने यहां की टूटी सडक़ों का मुद्दा उठाया है। टूटी सडक़ों औेर गंदगी को लेकर उठते सवालों के बीच आगामी सात सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी गुरुग्राम में स्वच्छता मेगा ड्राइव की शुरुआत करेंगे। इसमें बड़े स्तर पर सफाई का काम होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से धार्मिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। एक दिन पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी अधिकारियों के साथ बैठक करके सफाई और सडक़ें बनाने को लेकर चर्चा करके गए हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version