Home Gurugram गुरुग्राम में थार दुर्घटना: 5 की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ...

गुरुग्राम में थार दुर्घटना: 5 की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

0
Gurugram Thar accident

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : तेज रफ्तार थार शनिवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई जिसमें तीन युवती और दो युवकों सहित कुल 5 की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में थार के परखच्चे उड़ गए। समाचार लिखे जाने तक एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार थार गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। ये सभी उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाइवे 48 पर राजीव चौक की तरफ जाने के लिए हाईवे के एग्जिट नंबर 9 से उतरी तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने थार से अपना नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर की डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 5 की मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version