Home Gurugram गुरुग्राम मंदिर विवाद: शिव मंदिर हटाने पर लोगों का हनुमान चालीसा पाठ

गुरुग्राम मंदिर विवाद: शिव मंदिर हटाने पर लोगों का हनुमान चालीसा पाठ

0
गुरुग्राम शिव मंदिर विवाद

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : शिव मंदिर को हटाने के विरोध में मंगलवार को सेक्टर-85 स्थित पिरामिड हाइट्स सोसाइटी के लोगों ने सड़क के बीच बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। लोगों ने रोड जाम करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि सोमवार को प्रशासन ने सोसायटी में बने मंदिर के हिस्से को अवैध बताकर तोड़ दिया था। हालांकि लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन अधिक पुलिस बल होने के कारण मंदिर को टूटता हुआ देखते रहे। सोसायटी के लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया था, लेकिन प्रशासन ने इसे अवैध निर्माण बताकर ढहा दिया।

इस मामले में प्रशासन का कहना है कि लोगों ने बिना अनुमति के मंदिर का निर्माण किया था। किसी भी निर्माण से पहले नगर निगम और संबंधित विभागों से परमिशन लेना अनिवार्य होता है, लेकिन सोसायटी के लोगों ने कोई मंजूरी प्रशासन से नहीं ली। इस मंदिर को लेकर विवाद तीन महीनों से चल रहा है। पहले बाउंसरों ने शिवलिंग को हटाने का प्रयास किया था। इस पर सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताया था। पुलिस के सामने ही इनकी आपस में धक्का-मुक्की हुई। सोसाइटी के लोगों का आरोप था कि पुलिस आम लोगों की बजाय बिल्डर के पक्ष में खड़ी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version