Home Gurugram गुरुग्राम: ईंट, पत्थर डालकर सीवर किया जाम,हजाराें लाेग परेशान

गुरुग्राम: ईंट, पत्थर डालकर सीवर किया जाम,हजाराें लाेग परेशान

0
गुरुग्राम सीवर जाम मेनहोल

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गांव नूरपुर मोड़ पर सीवर लाइन के मेनहोल में ईंटें, पत्थर और अन्य ठोस सामग्री डालकर सीवर लाइन को जाम करने की कोशिश की गई। नियमित सफाई के दौरान निगम की टीम ने यह सब देखा तो सक्रियता दिखाई। साथ ही अंदेशा जताया कि यह किसी ने जान-बूझकर शरारत की है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को कहा कि सीवर लाइन में छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

नगर निगम की टीम की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किसी शरारती तत्व ने जान-बूझकर ये सामग्री सीवर लाइन में डालकर उसे जाम करने की कोशिश की थी। अधिकारियों के अनुसार सीवर लाइन के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ एक दंडनीय अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। नूरपुर क्षेत्र में यह घटना सामने आने के बाद मौके पर हलचल मच गई। नगर निगम की सफाई टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित मेनहोल को खोला और उसमें जमा मलबा निकालकर पानी का प्रवाह सामान्य किया।

क्षेत्र के निवासियों के अनुसार बीते कुछ दिनों से सीवर लाइन ठीक से काम नहीं कर रही थी। कई स्थानों पर पानी रुकने की समस्या देखने को मिल रही थी। निवासियों ने सफाई टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से बड़ी परेशानी टल गई। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि सीवर लाइन में छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की हरकत है, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्वच्छता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। निगम ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोर कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए टीमों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधि का संदेह हो तो तुरंत नगर निगम को सूचना दें, ताकि समस्या को बढऩे से पहले ही नियंत्रित किया जा सके। सफाई कर्मचारियों ने प्रभावित मैनहोल की पूरी जांच-पड़ताल कर उसे दोबारा साफ कर दिया है तथा क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है। टीम ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सफाई अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version