Home Gurugram गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर दिया धरना

गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर दिया धरना

0
गुरुग्राम सफाई कर्मचारी धरना

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा सरकार की पालिका कर्मचारी नीतियों, तानाशाही, वादाखिलाफी के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान बसन्त कुमार ने की संचालन सचिन धर्मेंद्र जिगाला ने किया। कर्मचारियों ने ज्ञापन में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य सह सचिव सुशीला देवी, संघ के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत, सह सचिव संजीव, कोषाध्यक्ष भारत, प्रधान ज्ञानचंद, सह सचिव सीमा देवी, पूर्व उप प्रधान महेश कुमार ने कहा कि वाल्मीकि समाज के गरीब सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का ना करके ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से कार्य करवाकर ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम हरियाणा सरकार कर रही है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार की पालिका कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करता है। सरकार से मांग करता है पूर्व में किए गए वादे, मानी गई मांगों के पत्र सरकार जल्द लागू करे। मुख्यमंत्री अपनी घोषणा के अनुसार सफाई कर्मचारियों को 27 हजार रुपए वेतन के पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई सीवरमैन कर्मचारियों की क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नियमित भर्ती करें।

सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो कर्मचारी संघ, हरियाणा हरियाणा सरकार की पालिका कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में तीखा आंदोलन करेगा। विरोध प्रदर्शन में प्रचार सचिव तेजपाल, मीनू, कैलाश कुमार जॉन-3, संगठन सचिव रवींद्र, संगठन सचिव अनिता देवी, संगठन सचिव दयाचंद सलाहकार मनजीत, सुरेंद्र टॉक बादशाहपुर, दया गुर्जर, अशोक कुमार, कुलदीप, रवि टॉक, रामचंद्र, रमेश कुमार, माया देवी, कमला देवी आदि उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version