गुरुग्राम सड़क हादसा: पार्टी से लौटते युवक की मौत, दोस्त गंभीर

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : जिले में पलवल-सोहना मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैंदापुर गांव के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में सोहना के घंघोला गांव निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसका दोस्त धतीर गांव निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि दोनों गुरुग्राम में जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे उनकी कार जैंदापुर के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गदपुरी थाना की धतीर चौकी पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक पवन के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles