Vinkmag ad

गुरुग्राम: हरियाणा दिवस व रन फॉर यूनिटी को बनाना है यादगार: सर्वप्रिय त्यागी

Vinkmag ad

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के निमित्त जिला प्रसाशन के द्वारा आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा संख्या लेकर सुबह छह बजे तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पंहुचना है। रन फॉर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम को सफल बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय गुरुकमल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में भाजपा कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा दिवस का सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग एवं भव्य हो इसकी रचना योजना बनाने में आप सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने सुझाव हमें दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में हरियाणा की अभी तक कि विकास यात्रा, हरियाणवीं कल्चर, डांस खान-पान, और आपसी तालमेल का अनुपम रूप देखने को मिलेगा, हमें कल तक सभी तैयारियां पूरी करनी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से तैयारियों में जुट जाएं।

भाजपा संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने गुरग्राम जिले के सभी 17 मंडल अध्यक्षों से कहा कि संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों का सत्यापन जल्द पूरा कर लिया जाएं और उनकी सूची अतिशीघ्र जिला कार्यालय में जमा करा दी जाए। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट सिद्धार्थ सिद्धू के आकस्मिक निधन पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी एवं सभी भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, कुलदीप यादव, पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, जिला सचिव निधि मल्होत्रा, सचिन देवतवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनिया यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया एवं सह मीडिया प्रभारी राजन चौहान उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

Read Previous

गुरुग्राम में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर और कंडक्टर ने बचाई जान!

Read Next

गुरुग्राम: कहासुनी में क्लर्क की हत्या कर फरार हुआ आरोपी काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular