Home Gurugram गुरुग्राम नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों की पांच प्रॉपर्टी की सील

गुरुग्राम नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों की पांच प्रॉपर्टी की सील

0
गुरुग्राम नगर निगम सीलिंग अभियान

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : नगर निगम गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम की टैक्स ब्रांच की विशेष टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स का भारी बकाया जमा न करने वाले डिफॉल्टर प्रॉपर्टी को सील कर रही हैं। मंगलवार को जोन-1 क्षेत्र में 5 प्रॉपर्टी सील की गई।

इन संपत्तियों पर लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था, बावजूद इसके बकाया राशि जमा नहीं किया गया था। निगम की चेतावनी के बाद भी राशि न चुकाने पर यह कार्रवाई जोनल टैक्सेशन अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टैक्स इंस्पेक्टर पंकज सलूजा व अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई। सील की गई प्रॉपर्टीज में बैस्टैक साइबर पार्क नरसिंहपुर स्थित ओवाना मुंजा पर 7840117 रुपए, बीआर अरोड़ा पर 6903051 रुपए, हरीलोक प्रॉपर्टीज पर 1724867 रूपए तथा एक अन्य प्रॉपर्टीज पर 14980950 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा, कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्रॉपर्टीज को सील किया गया है, जिस पर 33478864 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन प्रॉपर्टीज में ऐसी प्रॉपर्टी भी शामिल है, जिसमें तीन बेसमेंट बने हुए थे।

टैक्स ब्रांच की टीमें सिर्फ जोन-1 तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जोन-2, 3 और 4 में भी सीलिंग करेंगी। आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में डिफॉल्टर प्रॉपर्टीज पर निगम कार्रवाई करेगा। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने साफ किया है कि प्रॉपर्टी टैक्स से प्राप्त होने वाली राशि शहर की मूलभूत सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में बकाया राशि न जमा करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version