गुरुग्राम: प्रदूषण फैलाने पर 17 एफआईआर में 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : कूड़ा डालने, कूड़े में आग लगाने व प्रदूषित पानी डालने वाला के खिलाफ बीते 20 दिन में 17 केस दर्ज करके 19 आरोपियों को काबू किया गया। सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा-कचरा डालने, उसमें आग लगाने तथा प्रदूषित पानी डालने से कई प्रकार के संक्रमण व बीमारियां फैलती हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस तरह के अपराधों में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैंलाने, कूड़े में आग लगाने तथा प्रदूषित पानी डालकर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा बीते 20 दिनों में इस तरह की लापरवाहियों में कार्रवाई करते हुए 19 व्यक्तियों को सरेआम प्रदूषण फैलाते हुए रंगे हाथ काबू किया। आरोपियों के खिलाफ थाना में 17 केस दर्ज करके आरोपियों को जांच में शामिल किया गया। 17 केसों में से पांच केस सरेआम कूड़े-कचरे में आग लगाने वाले छह आरोपियों को तथा 12 केस में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैलाने व प्रदूषित/गन्दा पानी डालने वाले 13 आरोपियों को काबू किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने सभी से अपील करती है कि किसी भी माध्यम से प्रदूषण ना फैलाएं। प्रदूषण फैलाने वालों की जानकारी तुरन्त गुरुग्राम पुलिस को दें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles