Home Gurugram गुरुग्राम : पुलिस पर चाकू और हथोड़े से हमला करने वाला गिरफ्तार

गुरुग्राम : पुलिस पर चाकू और हथोड़े से हमला करने वाला गिरफ्तार

0
गुरुग्राम पुलिस पर हमला

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : पुलिसकर्मियों पर चाकू और हथोड़े से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के पकरावल गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात लगभग 12 बजे पुलिस को भोंडसी थाना क्षेत्र के स्नेह विहार में हंगामा की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और सूचना देने वाले व्यक्ति आकाश से पूछताछ करने लगी। तभी पीछे से आकाश के भाई आनंद मिश्रा ने एसपीओ सुंदरलाल के सिर पर हथोड़ा से हमला कर दिया और उसके बाद चाकू से भी हमला किया। सिपाही रमन ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने रमन के घुटने पर हथोड़ा मार दिया और मौके से फरार हो गया।

अचानक हुए इस हमले में एसपीओ सुंदर लाल और सिपाही रमन घायल हो गए। दोनों घायल सिपाहियों को पहले सोहना सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आज आरोपी आनंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आनंद मिश्रा ने बताया कि वह दिल्ली में रिक्शा चलाता है और अपने भाई आकाश के साथ भोंडसी में किराए के मकान में रहता है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version