गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को काबू किया है। मंगलवार की आधी रात हुई मुठभेड़ में काबू किए गए आरोपियों पर शौकीन की हत्या और गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार
पटौदी रोड़ नजदीक वजीरपुर गुरुग्राम में मंगलवार की आधी रात समय करीब सवा बारह बजे अपराध शाखा सैक्टर-31, मानेसर, सेक्टर 43 गुरुग्राम व एसटीएफ गुरुग्राम की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही की। इस दौरान रोहित शौकीन हत्याकांड में वांछित आरोपियों तथा सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वाले आरोपियों सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किया गया।
इस मुठभेड़ में कुल काबू किए गए पांच आरोपियों में से चार आरोपियों को गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी गौतम को इस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-10 गुरुग्राम में दर्ज एक केस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि इस मुठभेड़ में कुल 18 राउंड फायर हुए। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी ओर रिमांड पर लेगी, ताकि आरोपियों से उनके अपराधों में पूछताछ की जा सके।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
