Home Gurugram Gurugram Over Speed Fines: 19,000 चालान, 3.91 करोड़ जुर्माना

Gurugram Over Speed Fines: 19,000 चालान, 3.91 करोड़ जुर्माना

0
Gurugram Over Speed Fines traffic police checking vehicles

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : Gurugram Over Speed Fines के तहत स्थानीय यातायात पुलिस ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए करीब 20 हजार चालान किए हैं। इन चालानों में 66 प्रतिशत चालान सीसीटीवी कैमरों से किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात डा. राजेश मोहन ने शनिवार को बताया कि ये चालान एक अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने 19585 ओवर स्पीड वाहन चालकों के चालान करके उन पर 3 करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि ओवर स्पीड चलाए जाने वाले वाहनों के पुलिस ने चालान ज्यादा किए। एक विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस गुरुग्राम एक अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक मुम्बई एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48, द्वारका एक्सप्रेस-वे और गोल्फ कोर्स रोड आदि सडक़ मार्गों पर एनएचएआई द्वारा लगाए गए कैमरों की सहायता से 12933 चालान समेत ओवर स्पीडिंग करने वाले कुल 19585 चालान किए गए। जिनकी जुर्माना राशि 3 करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपये है।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विभिन्न सडक़ मार्गों पर सुबह के समय भी स्पेशल नाके लगाए जाते हैं, ताकि ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर लगाम लगाई जा सके। ओवर स्पीड से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के स्पेशल चालान अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगें, जिनमें यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version