गुरुग्राम निर्माणाधीन इमारत में महिला की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : IMT मानेसर के सेक्टर 6 में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला निर्माणाधीन इमारत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पड़वा गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरणों की कमी और लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, अनीता अपने पति हरकुमार के साथ दो महीने से IMT मानेसर की सेक्टर 6 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रही थी। सोमवार दोपहर लंच के बाद वह चौथी मंजिल पर लिंटेल पर काम करने के लिए लकड़ी की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ी। इसी दौरान वह फिसल गई और सीधे नीचे गिर गई। पड़ोसियों ने तुरंत उसे नज़दीकी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने बताया कि अनीता की शादी छह साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के समय वह अपने पति के साथ पास ही रह रही थी।

अनीता के परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर ठेकेदार ने कर्मचारियों को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया। हेलमेट, हार्नेस और सुरक्षित सीढ़ियों जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह हादसा हुआ। परिवार ने बताया कि उन्होंने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वह न्याय की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles