गुरुग्राम में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर आधा गंजा कर छत से फेंका

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सिरहौल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में 22 वर्षीय युवक मंजीत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले उसके सिर के आधे बाल ट्रिमर से काटे, फिर पीट-पीटकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 14 अगस्त की रात की है। मृतक मंजीत उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ सिरहौल गांव में किराए के मकान में रह रहा था। वह मजदूरी करता था। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि मंजीत के पड़ोस में रहने वाले अमन तिवारी ने अपने दोस्तों अखिलेश और शशिकांत के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

फोन लेने पर मची बवाल

मंजीत ने बिना बताए अमन के कमरे से मोबाइल फोन ले लिया था, जिससे अमन नाराज़ हो गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जब मंजीत की पहचान हुई तो आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की ठान ली।

पीट-पीटकर की हत्या

आरोप है कि अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंजीत को अपने घर बुलाया और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की। ट्रिमर से उसके सिर के आधे बाल काट दिए गए। जब मंजीत जान बचाने के लिए छत की ओर भागा, तो अमन ने उसे चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

सेक्टर 17-18 थाना पुलिस ने रविवार को अमन और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है। अमन पेशे से कैब ड्राइवर है और मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है, जबकि अखिलेश कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है और बांदा से ताल्लुक रखता है। तीसरे आरोपी शशिकांत की तलाश जारी है।

क्या मिला आरोपियों के पास?

पुलिस ने आरोपियों से मंजीत के बाल काटने में इस्तेमाल किया गया हेयर ट्रिमर भी बरामद कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अब तक की स्थिति

  • मृतक: मंजीत, उम्र 22, मूल निवासी बांदा, यूपी
  • गिरफ्तार आरोपी: अमन तिवारी (कैब ड्राइवर), अखिलेश (कपड़ा फैक्ट्री वर्कर)
  • फरार: शशिकांत
  • मुख्य सबूत: CCTV फुटेज, ट्रिमर
  • धारा: हत्या व आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles