मानेसर क्षेत्र में अवैध निर्माण हटा रही टीम पर पथराव के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : मानेसर क्षेत्र में सोमवार को अवैध रूप से बनाए गए गोदामों को हटाने के दौरान टीम पर हमला, पथराव करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खेडक़ीदौला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है।

खेडक़ीदौला पुलिस थाना को दी शिकायत में डीटीपी के अधिकारी द्वारा कहा गया कि सोमवार को मानेसर नगर निगम क्षेत्र के गांव कांकरोला-भांगरोला में अवैध रूप से बनाए गए गोदामों, अनाधिकृत कालोनी में तोडफ़ोड़ करने डीटीपी की टीम जेसीबी के साथ पहुंची थी। तोडफ़ोड़ अभियान में ड्यूटी मजिस्ट्रेट (एटीपी), डीटीपी (ईएनएफ) गुरुग्राम का स्टॉफ/अधिकारी मौजूद था। गांव भांगरौला व कांकरौला के पार्षद राकेश हयातपुर के उकसाने पर स्थानीय लोगों ने नियमों की उल्लंघना करते हुए तोडफ़ोड़ में उपस्थित सभी अधिकारियों/स्टॉफ व जेसीबी ऑपरेटरों पर पत्थर फेंके गए। इस दौरान एक जेसीबी हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया और जेसीबी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

इसके अलावा एक अज्ञात महिला ने अन्य स्थानीय भीड़ के साथ मिलकर तोडफ़ोड़ की ड्यूटी कर रहे स्टॉफ के साथ दुव्र्यवहार किया। सरकारी जीप के सामने लेटने की कोशिश की। इस शिकायत पर पुलिस थाना खेडक़ी दौला गुरुग्राम में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सत्यवीर (उम्र-57 वर्ष), अजीत कुमार (उम्र-46 वर्ष) व रामअवतार (उम्र-49 वर्ष) शामिल हैं। तीनों निवासी गांव कांकरौला के हैं।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि डीटीपी की टीम अपने साथी कर्मचारियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ अवैध निर्माण करने पहुंची तो इनके वेयरहाउस को तोडऩे को लेकर इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डीटीपी की टीम व अधिकारियों के साथ बहस की। आरोपियों का वेयर हाउस तोडऩे के बाद डीटीपी टीम आगे अवैध निर्माण को तोडऩे लगी तो वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने डीटीपी व तोडफ़ोड़ करने गए अधिकारियों/कर्मचारियों व जेसीबी पर पथराव करना शुरू कर दिया। इन आरोपियों ने भी भीड़ का साथ दिया और पथराव किया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles