गुरुग्राम: भांजे के साथ किराये पर रह रहे मामा की हत्या

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम मामा हत्या केस ने मानेसर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, जहां एक व्यक्ति की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक अपने भांजे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ नामक व्यक्ति मानेसर क्षेत्र के गांव नाहरपुर कासन में अपने भांजे के साथ रहता था। वह मूलरूप से बिशनपुर गौंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसका भांजा वारदात के समय घर से बाहर था। इसी बीच बद्रीनाथ की हत्या की गई।

पुलिस ने इस हत्याकांड में भांजे से पूछताछ की है। पता चला है कि बद्रीनाथ व उसके मामा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि कहीं उसके मामा ने ही तो इस हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया। पुलिस जांच कर रही है। मानेसर थाना पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles