गुरुग्राम जेल में जल्द शुरू होगा कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा: अरविंद शर्मा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : कारागार मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार प्रदेश की जेलों में बंदियों के कौशल विकास और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इस कड़ी में हरियाणा की 5 जेलों में 12 कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोंडसी जिला कारागार गुरुग्राम में भी जल्द ही कम्प्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा शुरू किया जाएगा, इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जा चुका है।

शनिवार को गुरुग्राम प्रवास के दौरान कारागार मंत्री डा. अरविन्द शर्मा जिला कारागार, भौंडसी पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों के उन परिजनों से भी मुलाकात की, जो बंदियों से मुलाकात करने आए हुए थे। डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों की मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए निरन्तर काम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बंदी अपनी सजा पूरी करने के बाद जब समाज की मुख्यधारा में शामिल हों तो उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े।

डा. शर्मा ने कहा कि इसके लिए प्रदेश की 5 जेलों केंद्रीय जेल अम्बाला, जिला जेल गुरूग्राम, फरीदाबाद, करनाल व पानीपत में आईटीआई कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम जेल में बंदियों को तीन वर्षीय कम्प्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आईटीआई, इंडरी (नूंह) के सहयोग से जेल परिसर में ही ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जा चुका है।

जेल मंत्री ने बताया कि इसके लिए अब तक 29 बंदियों द्वारा पंजीकरण भी करवाया जा चुका है। इसी के साथ-साथ गुरुग्राम जेल में एक साल के प्लम्बर कोर्स के लिए 25, वेल्डिंग कोर्स के लिए 25 व कम्प्यूटर एप्लिकेशन कोर्स के लिए 25 पंजीकरण हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा द्वारा जेल अधीक्षक नरेश गोयल को निर्देश भी दिए गए कि बंदियों द्वारा बनाए जा रहे लकड़ी के सामान की कैटलॉग भी प्रकाशित करवाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका प्रचार किया जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles