Home Gurugram गुरुग्राम: खाने के पैसे मांगे तो होटल मालिक पिता-पुत्र को बुरी तरह...

गुरुग्राम: खाने के पैसे मांगे तो होटल मालिक पिता-पुत्र को बुरी तरह से पीटा

0
गुरुग्राम होटल में मारपीट का दृश्य

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : शराब के नशे में धुत एक युवक ने होटल में खाना खाया। होटल संचालक ने जब उससे खाने के पैसे मांगे तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। वह इतना गुस्से में आ गया कि उसने होटल संचालक पिता-पुत्र को सडक़ पर गिराकर बेरहमी से पीटा। हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। पीडि़त की तरफ से उद्योग विहार पुलिस थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान डूंडाहेड़ा के रहने वाले अनीश (30), मनीष (28) तथा बनारस उत्तर प्रदेश के रहने वाले संदीप के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार होटल संचालक पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह हनुमान चौक पर एक होटल चलाता है। 18 सितंबर गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे अनीश निवासी डूडाहेड़ा होटल पर आया। उसने शराब पी रखी थी। अनीश ने होटल से खाना पैक करवाया और बिना पैसे दिए ही वहां से जाने लगा। होटल संचालक ने खाने के रुपये मांगे तो आरोपी गाली-गलौच करने लगा। फिर हाथापाई शुरू कर दी।

साथ ही यह कहकर चला गया कि 25 मिनट में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। कुछ देर बाद स्कूटी पर दो लडक़े मनीष व संदीप के साथ आया। स्कूटी से उतरते ही उसके साथ मारपीट करने लगा। कुछ ही देर में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में चार-पांच लोग आए। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे ले रखे थे। आते ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश की जा रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version