Home Gurugram गुरुग्राम: भारी बारिश में टूटे अरावली में चेक डैम, कई क्षेत्रों में...

गुरुग्राम: भारी बारिश में टूटे अरावली में चेक डैम, कई क्षेत्रों में भरा पानी

0
गुरुग्राम में भारी बारिश और चेक डैम टूटने के बाद जलभराव

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : अरावली क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए बनाए गए चेक डैम भारी बरसात के कारण टूट गए। मूसलाधार बरसात का पानी कादरपुर क्षेत्र के निचले इलाकों तक आ गया। इस कारण वहां पर बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए। पुलिस व प्रशासन ने वहां पर स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। बीते

रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण अरावली क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए बनाए गए कई चेक डैम अपनी क्षमता से अधिक भर गए थे। दबाव बढऩे से कुछ चेक डैम टूट गए। जिसके चलते कादरपुर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों में डूबने का डर पैदा हो गया और वे दहशत में आ गए। क्योंकि अरावली की पहाड़ी से लगातार पानी नीचे आ रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाला। वहां पानी को रोकने के प्रयास शुरू किए गए। मंगलवार को एसडीएम संजीव सिंगला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि अरावली से रिहायशी क्षेत्रों में आ रहे बरसाती पानी को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जाए और प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। एसडीएम संजीव सिंगला ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। उन्होंने तैनात टीमों को जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

उधर, एसडीएम गुरुग्राम परमजीत चहल ने शहर के इलाकों का दौरा किया और जलनिकासी व राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर-37, माता रोड तथा पुलिस लाइन क्षेत्र में पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया और आमजन को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग और मदद के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है और भविष्य में इस प्रकार की स्थिति से बचाव के लिए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version