Home Gurugram Gurugram Golf Course Road: महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर

Gurugram Golf Course Road: महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर

0
Gurugram Road Rage Case

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram Golf Course Road पर एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Gurugram पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

महिला बाइकर का कार चालक करता रहा पीछा

जानकारी के अनुसार, महिला बाइक से Gurugram Golf Course Road से गुजर रही थी। उसकी बाइक पर कैमरा लगा हुआ था। इसी दौरान एक कार चालक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

महिला ने कार चालक को दूर रहने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार उसका पीछा करता रहा। महिला के साथ मौजूद एक दोस्त ने भी स्थिति को संभालने और उसे बचाने का प्रयास किया। वह दूसरी बाइक पर महिला के साथ चल रहा था।

टक्कर के बाद सड़क पर घिसटती गई बाइक

घटना के दौरान कार चालक ने महिला की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बाइक समेत सड़क पर गिर गई और बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना महिला की बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद Gurugram पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। थाना सेक्टर-56 में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

“देखिए पूरी खबर और घटना का पूरा वीडियो 👇”
YouTube पर पूरा वीडियो देखें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version