Home Gurugram गुरुग्राम: चलती गाड़ी में आग लगी दिखी तो ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी...

गुरुग्राम: चलती गाड़ी में आग लगी दिखी तो ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक बचाई जान

0
गुरुग्राम फाच्र्यूनर गाड़ी में आग

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां एक चलती फाच्र्यूनर गाड़ी में आग लग गई। इससे पहले कि आग पूरी गाड़ी में फैलती, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सडक़ किनारे रोका और गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति के साथ उतर गया। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जल गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व आग बुझाने में मदद की।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को यहां 32 माइलस्टोन के पास रोजाना की तरह गाडिय़ों की आवाजाही थी। इसी बीच वहां से एक फाच्र्यूनर गाड़ी भी आई। इसी दौरान गाड़ी में धुंआ उठने लगा। कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे। इससे पहले कि आग गाड़ी में फैलती, दोनों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। इसके बाद कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। दोनों टीमें मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने आग बुझानी शुरू की। पुलिस टीम भी मदद में सक्रिय रही। जब तक आग बुझाई गई, गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version