Home Gurugram गुरुग्राम में इंजीनियर दंपति ने घरेलू झगड़े के बाद आत्महत्या की

गुरुग्राम में इंजीनियर दंपति ने घरेलू झगड़े के बाद आत्महत्या की

0
गुरुग्राम में इंजीनियर दंपति द्वारा आत्महत्या

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर दंपति ने रविवार देर रात घरेलू झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। पति ने मरने से पहले एक दोस्त को वीडियो भेजा, जिसमें झगड़े का जिक्र किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान अजय कुमार व स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर परिजनों की सूचित कर दिया गया है।उन्हाेंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले अजय कुमार व पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली स्वीटी गुरुग्राम में एक कंपनी में इंजीनियर थे। दोनों की तीन साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। वे आईटी कंपनी में इंजीनियर थे।

स्वीटी वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। वे करीब दो साल से सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसायटी में टावर नंबर-7 में 13वीं मंंजिल पर रह रहे थे। रविवार की देर रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में अजय ने स्वीटी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पूर्व अजय ने अपने एक दोस्त को वीडियो भेजा था। वीडियो में उसका दोस्त अजय सुसाइड की बात कर रहा था। यह वीडियो उसके पास पांच बजे के करीब आया था। वीडियो में ऐसा लग रहा था कि दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है।

वीडियो को देखते ही उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-10 पुलिस तुरंत सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसायटी पहुंची। वहां फ्लैट खोलकर देखा तो दोनों पति-पत्नी फंदे से लटक रहे थे। पुलिस की टीम सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी पहुंची। यहां फ्लैट के अंदर दोनों के शव लटके हुए थे। मृतकों की पहचान अजय कुमार और स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version