Home Gurugram गुरुग्राम: पुलिस के साथ मुठभेड़ में ऐलनाबाद का कुख्यात बदमाश काबू

गुरुग्राम: पुलिस के साथ मुठभेड़ में ऐलनाबाद का कुख्यात बदमाश काबू

0
गुरुग्राम मुठभेड़ में घायल कुख्यात बदमाश रमनदीप

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम क्राइम ब्रांच और कुख्यात बदमाश के बीच यहां मुठभेड़ हो गई। गुरुवार देर रात इस मुठभेड़ में जब बदमाश ने गोली चलाई तो पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश रमनदीप को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पहले पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने हिंसा का रास्ता अपनाया।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम क्राइम ब्रांच को गुरुवार देर रात जानकारी मिली कि सिरसा जिला के ऐलनाबाद का रहने वाला कुख्यात बदमाश रमनदीप मानेसर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और बदमाश को पकडऩे के लिए मानेसर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। देर रात रमनदीप हथियारों से लैस होकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे आत्मसर्मपण करने की चेतावनी दी। बदमाश रमनदीप ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक गोली बदमाश रमनदीप को लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को तुरंत हिरासत में लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। बता दें कि इस बदमाश के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस इस बदमाश की आपराधिक कुंडली को खंगालने में जुट गई है। बदमाश मानेसर क्षेत्र में किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version