Home Gurugram गुरुग्राम में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टमेंट के नाम पर...

गुरुग्राम में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5.37 लाख रुपये की ठगी का खुलासा

0

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर गुरुग्राम के एक व्यक्ति से 5.37 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 30 नवंबर 2025 को थाना साइबर अपराध पश्चिम में शिकायत दर्ज कराई थी कि निवेश का झांसा देकर उससे करीब 5 लाख 37 हजार रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एएसआई संदीप और एएसआई नितिन की टीम ने गुजरात में दबिश देकर पाटन निवासी प्रजापति संजय कुमार और मेहसाणा निवासी ठाकोर निकुल को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी, वह संजय कुमार के नाम पर था। संजय ने खाते से पैसे निकालकर दूसरे आरोपी को सौंप दिए, जिसके बदले उसे एक लाख रुपये मिले। वहीं आरोपी निकुल ने ठगी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड उपलब्ध कराए, जिसके बदले उसे पांच हजार रुपये मिले थे।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version