गुरुग्राम: क्लब में युवकों से मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : डीएलएफ सेक्टर-29 एरिया स्थित एक क्लब में बाउंसरों द्वारा की गई मारपीट के मामले में सोहना क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को बुधवार काे सोहना के लालखेड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दमदमा गांव निवासी अनिल और लालखेड़ी गांव निवासी अजय व रोहित के रूप में हुई है। पुलिस इस केस में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि 12 जून की रात को नंदकिशोर, नितिन पांडे, सूर्यनारायण मंडल, रोहित व तीन-चार दोस्त सेक्टर-29 के मिराज क्लब में पार्टी करने गए थे। रात करीब 2.20 बजे वे पार्टी करके क्लब से निकल रहे थे, तभी क्लब के बाउंसरों व मैनेजर ने उन पर लाठी डंडों, लात-घूसों व बीयर की बोतलें से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सोहना क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया।

जिनकी पहचान दमदमा गांव निवासी अनिल और लालखेड़ी गांव निवासी अजय व रोहित के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से इनके अन्य साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि 12 जून की रात को क्लब में शराब पीकर बदतमीजी करने पर युवकों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अनिल पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले में गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles