Home Gurugram गुरुग्राम सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट कमी, OPD में मरीज परेशान

गुरुग्राम सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट कमी, OPD में मरीज परेशान

0
गुरुग्राम सिविल अस्पताल रेडियोलॉजी विभाग

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में हाल ही में रेडियोलॉजी विभाग की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पहले यहां चार रेडियोलाजिस्ट तैनात थे, लेकिन अब केवल दो ही डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। डॉ. सुमित धनखड़ को प्रतिनियुक्ति पर अन्य जनपद भेज दिया गया है, जबकि डॉ. समीम अहमद को सेक्टर-31 स्थित पालीक्लीनिक में ड्यूटी दी गई है। अब अस्पताल में डॉ. दशरथ और डॉ. हेम सिंह ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी रेडियोलॉजी सेवाएं चला रहे हैं।

रेडियोलाजिस्ट की संख्या में कमी के कारण अस्पताल में मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना करीब 100 से 150 मरीज एक्स-रे करवाने आते हैं, जिनमें लगभग 40 प्रतिशत मरीज फेफड़ों की जांच के लिए OPD से आते हैं। लंबी लाइनें और इंतजार की वजह से कई मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।

अल्ट्रासाउंड की स्थिति भी गंभीर है। रोजाना 70 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं, जिनमें ज्यादातर गर्भवती महिलाएं और गंभीर पेट रोगी शामिल हैं। गर्भवती मरीजों को निर्धारित समय पर बुलाया जाता है, जबकि बाकी मरीज घंटों तक इंतजार करते हैं।

हालांकि, मरीजों के लिए राहत की खबर भी है। नागरिक अस्पताल का आपरेशन थिएटर (OT) से अल्ट्रासाउंड मशीन को नीचे शिफ्ट करने की अनुमति PNDT से मिल चुकी है। अल्ट्रासाउंड मशीन का नया केबिन तैयार हो गया है और जल्द ही दूसरी मशीन का संचालन शुरू होने की संभावना है। इससे अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों का इंतजार कम होने की उम्मीद है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल केवल दो रेडियोलाजिस्ट सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन जल्द ही दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू करने की तैयारी चल रही है, ताकि मरीजों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version