Home Gurugram गुरुग्राम: फिर से चलती कार से पटाखे फोडक़र तोड़े सडक़ सुरक्षा के...

गुरुग्राम: फिर से चलती कार से पटाखे फोडक़र तोड़े सडक़ सुरक्षा के नियम

0
गुरुग्राम चलती कार से पटाखे फोड़ते युवक

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां फिर से एक चलती कार से पटाखे छोडऩे की घटना सामने आई है। चलती कार में पटाखे फोडक़र सडक़ सुरक्षा के नियमों को धत्ता बताने वाले ये युवा दूसरे वाहन चालकों के लिए भी परेशान का कारण बने। उन्होंने स्कॉर्पियो की छत से स्काई शॉट भी चलाए।

जानकारी के अनुसार द्वारका एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की स्कॉर्पियो की छत से युवकों ने पटाखे छुड़ाए। दूसरी क्रेटा कार की सनरूफ से निकलकर एक युवक ने उसकी वीडियो बनाई। किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम को मोबाइल से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर भी डाला। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी उनको तलाश नहीं कर पाई है। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें यह साफ नजर आर हा है कि युवक स्कॉर्पियो की छत पर स्काई शॉट पटाखे छुड़ा रहे थे।

थोड़ी-थोड़ी देर में पटाखे आसमान की तरफ फूट रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीटर पर गुरुग्राम पुलिस को भेजा गया। जिसमें यूजर ने पुलिस को इन पर कार्रवाई करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने क्रेटा गाड़ी का नंबर भी पुलिस को दिया है। यह गाड़ी दिल्ली के नंबर की है। पुलिस समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई थी। द्वारका एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से भी मना किया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version