Home Gurugram गुरुग्राम: CET 2025 के लिए पांच स्थानों से चलेगी शटल बस सेवा

गुरुग्राम: CET 2025 के लिए पांच स्थानों से चलेगी शटल बस सेवा

0
शटल सेवा गुरुग्राम परीक्षा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरुग्राम CET शटल सेवा 2025 को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए गुरुग्राम CET शटल सेवा 2025 के तहत पांच प्रमुख स्थानों से फ्री बस सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाई जाएगी।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों मे सामान्य पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी ग्रुप-सी) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभागी परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हेल्प डेस्क स्थापित करने और परीक्षा केंद्र तक समय पर परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

डीसी अजय कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जिला गुरुग्राम में प्रशासन की ओर से किये गए प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा के लिए गुरुग्राम जिले में 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 26 और 27 जुलाई को चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा के एक सत्र में 36,372 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

डीसी ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा में जिले में रोहतक, रेवाड़ी व सोनीपत आदि जिलों से आने वाले परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक समय पर पहुचांने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध भी किया गया है।

लेजर वैली पार्किंग सेक्टर 29, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, राजीव चौक पार्किंग, मानेसर व गांव बुढेड़ा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी से दोनों दिन बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक शटल बस सेवा चलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देर्शों अनुरूप आगामी परीक्षा के दिन शनिवार व रविवार को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश नहीं रहेगा और सभी स्टेशन मैंटेन रखेंगे।

इस अवसर पर एडीसी वत्सल वशिष्ठ, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, हिपा के एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र कुमार, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डा. नरेश कुमार, विशाल कुमार, जयवीर यादव, हितेंद्र शर्मा, सीटीएम सपना यादव, हिपा की संयुक्त निदेशक ज्योति नागपाल, टीएम रितू शर्मा, डीईओ इंदू बोकन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version