Home Gurugram गुरुग्राम में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर और कंडक्टर ने...

गुरुग्राम में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर और कंडक्टर ने बचाई जान!

0
गुरुग्राम बस आग: ड्राइवर-कंडक्टर की जान बची!

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां एक चलती बस आग का गोला बन गई। एक कंपनी के स्टाफ को लेकर जा रही बस में भीषण आग लग गई। गोल्फ कोर्स रोड पर हुई इस घटना के दौरान लंबा जाम भी लग गया। गुरुवार को लगी इस आग को लेकर दमकल विभाग से फायर अधिकारी जय नारायण ने बताया कि बस में लगी आग आधे घंटे में बुझा दी गई थी।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 59 में एक प्राइवेट कंपनी के स्टाफ को जाने वाली बस को लेकर ड्राइवर पार्किंग से बाहर निकला था। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर व कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई। यह बस बहादुरगढ़ के नितिन राठी के नाम से पंजीकृत है। ड्राइवर ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की।

आग जब तक पूरी तरह से बुझी, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी थी। लोगों ने बताया कि बस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ था। इसी बीच आग की लपटें निकलने लगीं। ड्राइवर ने बस एक तरफ रोकी, इस बीच आग और ज्यादा भडक़ गई। कंडक्टर व ड्राइवर ने बस से कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग की ओर से प्राथमिक तौर पर यह जानकारी दी गई है कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। बताया जा रहा है कि बस पुरानी है। उसकी तारों में भी खराबी हो सकती है, इसलिए आग लगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version