Home Gurugram गुरुग्राम में बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक...

गुरुग्राम में बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद

0

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना शिवाजी नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की रात जिला न्यायालय परिसर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी।

मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सोहना की टीम ने 31 जुलाई 2026 को टूरिज्म कॉम्प्लेक्स, सोहना के निकट कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रफीक उर्फ रफाक, निवासी गांव गुलालता, जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम में बाइक चोरी की चार अन्य वारदातों तथा रेवाड़ी में एक वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ नूंह जिले में चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद कर जब्त कर ली हैं। बरामदगी के साथ वाहन चोरी के कुल छह मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version