Home Gurugram Gurugram में 80 हजार की बाइक पर 10.30 लाख के 126 चालान,...

Gurugram में 80 हजार की बाइक पर 10.30 लाख के 126 चालान, रॉन्ग साइड चलाते पकड़ा गया युवक

0
Gurugram

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब 80 हजार रुपये कीमत की बाइक पर तीन साल में 126 चालान किए गए, जिनकी कुल राशि 10 लाख 30 हजार रुपये है। खास बात यह रही कि वाहन मालिक ने अब तक एक भी चालान का भुगतान नहीं किया।

शंकर चौक पर रॉन्ग साइड से आ रहा था बाइक सवार

मामला उद्योग विहार के शंकर चौक का है। बुधवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस की टीम नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर रॉन्ग साइड से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर दस्तावेज मांगे, लेकिन वह जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने बाइक का ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया तो अधिकारियों के सामने लंबित चालानों की लंबी सूची सामने आ गई। रिकॉर्ड में बाइक पर 126 चालान पेंडिंग पाए गए। इन सभी चालानों की कुल राशि 10.30 लाख रुपये बताई गई है।

जुलाई 2023 में खरीदी गई थी Hero HF Deluxe

जांच में सामने आया कि बाइक Hero HF Deluxe है, जिसे अंकेश कुमार ने जुलाई 2023 में खरीदा था। बाइक खरीदने के बाद से ही यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आते रहे।

Gurugram पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बाइक पर बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और नंबर प्लेट से संबंधित उल्लंघनों के चालान किए गए। इसके बावजूद लंबे समय तक किसी भी चालान का भुगतान नहीं किया गया।

पुलिस ने बाइक की जब्त

जोनल अधिकारी उद्योग विहार एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि टीम शंकर चौक के पास नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोका गया। दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के बाद वाहन का ऑनलाइन रिकॉर्ड जांचा गया।

रिकॉर्ड में 126 लंबित चालान और 10 लाख 30 हजार रुपये की बकाया राशि सामने आने पर पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।

Gurugram ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version