Home Gurugram गुरुग्राम बिजली आपूर्ति विस्तार: 6000 से बढ़कर होगी 9000 मेगावाट क्षमता

गुरुग्राम बिजली आपूर्ति विस्तार: 6000 से बढ़कर होगी 9000 मेगावाट क्षमता

0
गुरुग्राम बिजली विस्तार योजना

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार सोमवार को गुरुग्राम के बिजली आपूर्ति के विस्तृत नेटवर्क के बारे में बैठक हुई। निदेशक ऑपरेशन विपिन गुप्ता एवं निदेशक प्रोजेक्ट विनीता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गुरुग्राम के विकास के तहत वित्त वर्ष 2034-35 तक एकीकृत प्रणाली योजना तैयार करने के लिए विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

डीएचबीवीएन एवं एचवीपीएन की इस संयुक्त बैठक के दौरान गुरुग्राम में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रसारण प्रणाली एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की वितरण प्रणाली सुदृढ़ करने पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में गुरुग्राम में 6000 मेगावाट बिजली आपूर्ति क्षमता है। आगामी योजनाओं के विस्तार को देखते हुए इसकी आपूर्ति क्षमता 9000 मेगावाट तक करने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने से गुरुग्राम में ओर बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी। गुरुग्राम की बिजली मांग को पूरा करने में बिजली निगम सक्षम बना रहेगा। गुरुग्राम के सेक्टर एक से 57 तक पुराने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने और नए सब स्टेशन बनाने के बारे में चर्चा की गई। नए सेक्टरों में नए सब स्टेशनों को बनाने के लिए पहले से ही चिन्हित भूमि पर सब-स्टेशन के निर्माण को शीघ्रता से पूर्ण करने तथा अन्य स्थानों पर आवश्यक भूमि की पहचान करने और उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के आदेश दिए।

बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम के सेक्टर 65, 69, 72, 85, 95 और 107 में 220/ 33 केवी सब स्टेशन बन चुके हैं। सेक्टर-99 में सब स्टेशन निर्माणाधीन है। बिजली आपूर्ति की सुचारूता के तहत सेक्टर-61, 62, 67, 75 ए, 78, 102 और 110 में बिजली आपूर्ति के लिए सबस्टेशन प्रस्तावित हैं।

अन्य क्षेत्र में भी प्रस्तावित सब स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। इस बैठक में डीएचबीवीएन के मुख्य अभियंता, संचालन दिल्ली, वीके अग्रवाल, मुख्यालय हिसार के प्लानिंग, डिजाइन एवं कंस्ट्रक्शन के मुख्य अभियंता कृष्ण स्वरूप, अधीक्षण अभियंता सीएस जाखड़ सहित अधीक्षण अभियंता, संचालन गुरुग्राम सर्कल-1 श्यामबीर सैनी एवं सर्कल-2 मनोज यादव के साथ-साथ एचवीपीएन के अधीक्षण अभियंता बीके राघव, एनसीआर प्लानिंग संदीप यादव, सभी कार्यकारी अभियंता एवं संबंधित अधिकारी बिजली आपूर्ति के आंकड़ों और प्रस्तावों के साथ उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version