Home Gurugram गुरुग्राम: नगर निगम ने 17 हजार 373 अवैध पेयजल कनेक्शन किए चिन्हित

गुरुग्राम: नगर निगम ने 17 हजार 373 अवैध पेयजल कनेक्शन किए चिन्हित

0
गुरुग्राम नगर निगम ग्रेप उल्लंघन जुर्माना कार्रवाई

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में 17373 अवैध पेयजल कनेक्शनों की पहचान की है। निगम अब इन सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर रहा है। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे 15 दिन के भीतर बकाया राशि का भुगतान करें तथा वैध मीटर पेयजल कनेक्शन करवाएं। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कार्य नहीं किया गया, तो संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन पर भारी पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

नगर निगम द्वारा गुरुवार को स्पष्ट किया गया है कि पेनल्टी की गणना उस तिथि से की जाएगी जब संबंधित प्रॉपर्टी की आईडी जारी हुई थी। इसका उद्देश्य वर्षों से गैर कानूनी रूप से जल उपयोग कर रहे लोगों को उचित दायित्व में लाना है। नगर निगम के अधिकृत मीटर रीडर्स इस समय चिन्हित उपभोक्ताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं और उनसे लिखित रिसीविंग भी ली जा रही है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और प्रमाणिक हो।

यदि किसी उपभोक्ता को नोटिस या कनेक्शन प्रक्रिया से संबंधित कोई शंका है तो वह सेक्टर-34 नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-42 कार्यालय, सिविल अस्पताल के सामने स्थित पुराना कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में संपर्क करें।निगम ने स्पष्ट किया है कि नोटिस वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। यदि कोई व्यक्ति नोटिस के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि मांगता है, तो उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे उसे कोई भुगतान न करें और तत्काल नगर निगम को इसकी सूचना दें।

पेयजल कनेक्शन आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है। अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका ने गुुरुवार को बताया कि नगर निगम का यह कदम शहर में जल प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी और स्थायी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जो उपभोक्ता समय रहते वैध मीटर्ड कनेक्शन नहीं करवाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम गुरुग्राम का यह कदम न केवल जल संसाधनों के न्यायसंगत वितरण को सुनिश्चित करेगा, बल्कि उन उपभोक्ताओं के साथ न्याय भी करेगा, जो वर्षों से वैध रूप से कनेक्शन लेकर शुल्क का भुगतान कर रहे हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version