Home Gurugram गुरुग्राम में 3.26 करोड़ की साइबर ठगी: जयपुर से 10वीं पास चाय...

गुरुग्राम में 3.26 करोड़ की साइबर ठगी: जयपुर से 10वीं पास चाय विक्रेता गिरफ्तार

0

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक व्यक्ति से 3 करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम गुरुग्राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मालीराम मीणा (32) को 11 अगस्त को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी 10वीं पास है और जयपुर में चाय की दुकान चलाता है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित से ठगी गई रकम में से 24 लाख रुपए सबसे पहले शाइन एंटरप्राइज नामक फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद इस राशि में से 6 लाख 60 हजार 2 रुपए मुकेश चाय वाला प्राइवेट लिमिटेड के एक्सिस बैंक खाते में भेजे गए।

1.40 लाख रुपए में बेचा बैंक खाता

जांच में सामने आया कि संबंधित बैंक खाता आरोपी मालीराम मीणा के नाम पर था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी चाय की दुकान के नाम पर यह फर्म बनाई थी। अधिक पैसों के लालच में उसने अपना बैंक खाता 1 लाख 40 हजार रुपए में एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। बाद में इसी खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया।

पुलिस ने आरोपी मालीराम मीणा को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से ठगी की रकम की बरामदगी, बैंक खाते से हुए अन्य वित्तीय लेन-देन और साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version