Home Haryana हिसार : अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर चला पीला...

हिसार : अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर चला पीला पंजा

0
गैंगस्टर जसबीर फतेहाबाद
Oplus_131072

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : हिसार जिला टाऊन प्लानिंग विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को केसी फार्म हाउस के समीप चार एकड़ में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया। इस कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय सिहाग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था, वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। विभाग की ओर से बिना परमिशन के इस एरिया में दोबारा से सड़क निर्माण या कालोनी काटने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अवैध कालोनी में निर्मित सड़कों को उखाड़ने पहुंची फिल्ड इंस्पेक्टर सपना ने बताया कि जिला योजनाकार विभाग द्वारा इस कॉलोनी को पहले भी अवैध घोषित कर यहां नोटिस चस्पा किया गया था। विभाग द्वारा आज कॉलोनी में बनाई सड़कों को जेसीबी मशीन की मदद से उखाड़ दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को प्लाट खरीदने व मकान निर्माण कार्य शुरू करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह कॉलोनी पूरी तरह अवैध है और यहां किसी भी प्रकार से किया निर्माण कार्य करना अवैध है।

फिल्ड इंस्पेक्टर सपना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में निवेश करने से पहले नगर परिषद, तहसील कार्यालय या हिसार में तोशाम रोड़ स्थित डीटीपी कार्यालय से वैध कॉलोनियों की सूची की पुष्टि अवश्य कर लें। इससे आपकी गाढ़ी कमाई जोखिम में पड़ने से बचेगी। उल्लेखनीय है कि जिला योजनाकार विभाग इससे पहले भी हांसी में कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर चुका है। आम जनता को अवैध कॉलोनियों में जमीन खरीदने से बचाने के लिए कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version