फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फतेहाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान थमने के बाद जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) संजय बिश्नोई ने गुरुवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू किया। नगर परिषद की टीम ने भट्टू रोड पर सफाईकर्मियों के साथ गंदगी साफ करवाई और दुकानों के बाहर सफाई का जायजा लिया। डीएमसी ने स्वयं दुकानों की छतों और खाली प्लॉटों में गंदगी की जांच की, जिन दुकानों के आगे गंदगी मिली, उन दुकानदारों को बेहतर तरीके से सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए।
डीएमसी संजय बिश्नोई ने कहा कि जल्द ही शहर में 30 गाडिय़ां एजेंसी की ओर से कूड़ा उठाने के लिए चलेंगी। इसके बाद अगर कोई खुले में कूड़ा डालेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद प्रशासन की ओर से पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान चला था, जिसे अब दिवाली तक स्थगित कर दिया गया है। दिवाली तक दुकानदारों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। तब तक सफाई अभियान चलता रहेगा।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
