Home Gurugram विदेशी मेहमानों ने Gurugram की बदहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था पर उठाए...

विदेशी मेहमानों ने Gurugram की बदहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

0
Gurugram

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): देश की Millennium City और Global City के रूप में पहचान रखने वाले Gurugram में बुनियादी सुविधाओं को लेकर विदेशी मेहमानों ने सवाल उठाए हैं। शहर की टूटी सड़कों, उड़ती धूल, गंदगी, सीवर और जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर विदेशी नागरिकों ने अपनी चिंता जाहिर की है।

महरौली-गुरुग्राम रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरे जापान के नागरिक अकिहिरो इवाता पिछले करीब छह महीने से भारत में हैं और लगभग तीन महीने से गुरुग्राम में रह रहे हैं। उनका कहना है कि Gurugram आने के बाद से उन्होंने महरौली-गुरुग्राम रोड की स्थिति खराब देखी है। कुछ गड्ढों को भरा जरूर गया है, लेकिन सड़क से जुड़ी कई अन्य समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।

अकिहिरो इवाता के मुताबिक, अगर Gurugram को दुनिया भर के लोगों और कंपनियों को आकर्षित करना है तो सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतें पर्याप्त नहीं हैं। सड़क, सफाई और बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर भी विश्वस्तरीय होना चाहिए। उन्होंने Gurugram को जापान के योकोहामा जैसे शहरों से सीखने की बात कही।

जापान की रहने वाली युको मात्सुनो भी करीब दो महीने से Gurugram में रह रही हैं। उन्होंने होटल की खिड़की से दिखाई देने वाली सड़क, उड़ती धूल और गंदगी को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि इसी रास्ते से कॉलेज की लड़कियां भी गुजरती हैं और एक महिला होने के नाते ऐसी स्थिति देखकर उन्हें काफी बुरा लगता है।

युको मात्सुनो के मुताबिक, वह भारत में कई साल रहने की योजना लेकर आई थीं, लेकिन Gurugram की मौजूदा स्थिति को देखकर अब दूसरे शहर जाने का विचार कर रही हैं।

वहीं, चीन के नागरिक तियान ली भी कारोबार के सिलसिले में गुरुग्राम पहुंचे हैं। इससे साफ है कि Gurugram में अलग-अलग देशों से लोग नौकरी, कारोबार और निवेश के लिए पहुंचते हैं।

🎥 VIDEO: गुरुग्राम की बदहाल सड़कों और गंदगी पर विदेशी मेहमानों ने क्या कहा? देखिए पूरी रिपोर्ट का वीडियो यहां।

होटल कारोबारी देव रतुरी करीब 20 साल विदेश में रहने के बाद गुरुग्राम लौटे और सेक्टर-14 में होटल शुरू किया। उनका कहना है कि उनका सपना था कि विदेशी मेहमान गुरुग्राम आएं और यहां रुकें, लेकिन आसपास की खराब परिस्थितियों के कारण कई विदेशी मेहमान ज्यादा समय तक रुकना नहीं चाहते।

विदेशी मेहमानों की इन टिप्पणियों के बाद गुरुग्राम की Global Image और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में बड़ी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय कारोबार की मौजूदगी के बीच सड़क, सफाई, सीवर और जलभराव जैसी समस्याएं लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं।

अब सवाल यह है कि अगर गुरुग्राम को Global City के रूप में विकसित करने की बात की जाती है, तो सड़कों, सफाई व्यवस्था, सीवर और जलभराव जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान कब होगा?

विदेशी मेहमानों की ओर से उठाए गए इन सवालों के बाद देखना होगा कि प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर क्या कदम उठाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version