Home Haryana फतेहाबाद महिला सड़क हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत

फतेहाबाद महिला सड़क हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत

0
फतेहाबाद सड़क दुर्घटना

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : जिले में भूना से रतिया रोड पर गांव महमदपुर सोत्र के निकट मंगलवार सुबह पैदल जा रही एक महिला को हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचले दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भूना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव मोहम्मदपुर सोत्तर निवासी जीवन सिंह की 31 वर्षीय पत्नी रणजीत कौर मंगलवार सुबह के समय खेतों की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रतिया से भूना की ओर आ रही वह रोडवेज बस की चपेट में आ गई। इस बस का ड्राइवर मदन लाल और कंडक्टर हेमंत लेकर आ रहे थे।

बस के पहिये के नीचे आने से महिला बुरी तरह कुचली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। भूना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

मृतक महिला की पहचान महमदपुर सोत्र निवासी जीवन सिंह की पत्नी 31 वर्षीय रणजीत कौर के रूप में हुई है। मृतका का पति जीवन सिंह गांव में ही मजदूरी करता है। जीवन सिंह और रणजीत कौर की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि महिला मंदबुद्धि थी और वह एकदम से बस के आगे आ गई। रोडवेज ड्राइवर ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सका।

भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के ब्यान के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version