Home Haryana फतेहाबाद पेयजल समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सांसद बराला से की शिकायत

फतेहाबाद पेयजल समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सांसद बराला से की शिकायत

0
हाबाद पेयजल समस्या प्रदर्शन

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : गांव धांगड़ में पेयजल समस्या से जूझ रहे दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को फतेहाबाद लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पेयजल संकट के चलते नाराज़ ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की। फतेहाबाद में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का यह विरोध अब तूल पकड़ता जा रहा है।

गांव धांगड़ में गंभीर पेयजल संकट
गांव धांगड़ के निवासी सुरेन्द्र, राजबाला, सतीश, राधेश्याम, सुरेश और संतरो देवी ने बताया कि भीषण गर्मी में गांव में पानी की सप्लाई बिल्कुल ठप पड़ी है। लोग टैंकर मंगवाकर किसी तरह पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जो पानी आता भी है, वह बिलकुल दूषित होता है और पीने योग्य नहीं है।

जलघर की हालत दयनीय, फिल्टर और बूस्टिंग स्टेशन खराब
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जलघर में चार में से तीन फिल्टर लंबे समय से बंद पड़े हैं। टैंक भी खराब है और बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता से अधिक लोड है। वाल्व की खराबी के चलते आधे गांव को पानी मिलता है, आधे को नहीं। नतीजा यह है कि कुछ घरों में दिन में दो बार पानी आता है और कुछ में एक बूंद भी नहीं।

सांसद सुभाष बराला और अधिकारियों से मिला आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला जब लघु सचिवालय में आयोजित प्रदर्शनी से बाहर निकले, तो उन्होंने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत की और समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान करवाया जाएगा।

वहीं, मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने कहा कि वे जल्द ही अधिकारियों की टीम भेजकर निरीक्षण करवाएंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version