फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : पुराने सिक्कों के नाम पर 61 लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ब्रजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बोहन, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। गुरूवार को थाना साइबर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि शिकायतकर्ता बलबीर सिंह पुत्र रामनाथ निवासी रतिया, जिला फतेहाबाद ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने पुराने सिक्कों के बदले अधिक राशि मिलने के संबंध में एक विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर पुराने सिक्कों के एवज में बड़ी रकम देने का विश्वास दिलाया। आरोपियों ने अपनी साजिश के तहत शिकायतकर्ता से अलग-अलग दिनों में विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल 61 लाख 53 हजार 700 रुपये अपने बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में डलवा लिए। जब शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है, तो उसने तत्काल पुलिस को शिकायत दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना साइबर फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ब्रजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बोहन, जिला होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को थाना हवालात में बंद किया गया है और मामले की जांच जारी है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz