Home Haryana फतेहाबाद में अवैध संबंधों के शक में भतीजे ने चाचा की गला...

फतेहाबाद में अवैध संबंधों के शक में भतीजे ने चाचा की गला काटकर हत्या की

0
फतेहाबाद में भतीजे द्वारा चाचा की हत्या

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में भतीजे द्वारा अपने चाचा की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चाचा के पत्नी के साथ अवैध सम्बंधों के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान छबील दास 48, निवासी राजनगर, टोहाना के रूप में हुई।

थाना शहर, टोहाना के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी गगन पुत्र जगदीश चंद्र निवासी राजनगर, टोहाना को वारदात के कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। पुलिस ने मृतक छबीलदास के बेटे आकाश के बयान पर आरोपी गगन के खिलाफ टोहाना सिटी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि टोहाना के राज नगर निवासी छबीलदास लौहार और उसके भाई जगदीश का परिवार एक साथ रहता है। छबीलदास लकड़ी का काम करता था। उसकी पत्नी का साल 2014 में निधन हो चुका है। छबीलदास के एक बेटा आकाश व एक बेटी है। दोनों ही शादीशुदा है। छबीलदास का भतीजा गगन स्टील का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बलियाला हेड पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना शहर, टोहाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 48 वर्षीय छबील दास निवासी राजनगर, टोहाना के रूप में हुई, जो खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल भिजवाया और तत्परता से नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे से कम में हत्या की गुत्थी सुलझा ली और इस मामले में आरोपी गगन पुत्र जगदीश चंद्र निवासी राजनगर, टोहाना को हत्या के आरोप में काबू किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था।

पुलिस पूछताछ में गगन ने बताया कि उसे संदेह था कि उसके चाचा छबील दास और उसकी पत्नी 33 वर्षीय रेणू के बीच अवैध संबंध थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने शुक्रवार रात को बलियाला हैड पर बैठकर एक साथ शराब पी और नशे की हालत में गगन ने पास पड़ी गंडासी नुमा तेजधार हथियार से चाचा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे ज्यादा देर तक भाग नहीं सका। थाना शहर, टोहाना में आरोपी के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल से सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिंद्धांत जैन ने कहा कि यह केस हमारी टीम की सजगता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट प्रमाण है। फतेहाबाद पुलिस अपराध और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version