Home Haryana फरीदाबाद में यूट्यूब चैनल मॉनेटाइजेशन के नाम पर ठगी

फरीदाबाद में यूट्यूब चैनल मॉनेटाइजेशन के नाम पर ठगी

0
फरीदाबाद यूट्यूब मॉनेटाइजेशन ठगी

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाने के नाम पर 90,500 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी ऑपरेटर विक्रम को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर थाना एनआईटी में नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक युवक ने दी शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 22 मई को उसने अपना यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर व व्यूवर बढ़ाने के लिए व अपना चैनल मॉनिटाइजेशन करवाने के लिए के लिए इंस्टाग्राम के जरिये से सम्पर्क किया, जिसके बाद उसके पास एक कॉल आया। काॅल पर उन्होंने चैनल को मोनेटाइज करने के लिए उससे 99 हजार रूपये की मांग की।

फिर उसने विभिन्न क्यू आर कोड पर 90 हजार पांच सौ रुपए ठगों के पास भेजे। शिकायत पर थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना साइबर एनआईटी ने कार्रवाई करते हुए विक्रम(22) वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित एक इंस्टाग्राम आई.डी. को ऑपरेट करता था। आरोपित विक्रम बीए पास है। पूर्व में आरोपित लक्ष्मण को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version