फरीदाबाद : छात्र को धमकाकर लाखों की वसूली का आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : छात्र को डरा धमकाकर 35 लाख रुपये की जबरन वसुूली के मामलें में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल निवासी भगत सिंह कालोनी ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भतीजे की एक लड़के के साथ स्कूल में धक्का मुक्की हो गई थी। जिसके बाद उस लड़के ने अपने साथी हर्ष ठाकुर व अमन के साथ उसके भतीजे से झगड़ा सुलझाने के नाम पर पैसे मांगने शुरु कर दिए तथा पैसे न देने पर उसे डराने धमकाने लगे।

जिस पर उसके भतीजे ने दवाब में आकर अपने घर की अलमारी में रखे 35 लाख रुपये निकालकर अलग- अलग समय पर उस लड़के, अमन व हर्ष को दे दिये। शिकायत पर थाना शहर बल्लबगड़ में जबरन वसूली से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामलें में कार्रवाई करते हुए अमन (19) निवासी भीकम कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles