Home Haryana फरीदाबाद प्रॉपर्टी टैक्स वसूली: निगम ने 8 प्रॉपर्टी सील कर वसूले 63...

फरीदाबाद प्रॉपर्टी टैक्स वसूली: निगम ने 8 प्रॉपर्टी सील कर वसूले 63 लाख

0
Faridabad Property Tax

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फरीदाबाद में नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए शुक्रवार को आठ प्रॉपर्टी सील कर दीं और 63 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल की। निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि टैक्स विभाग के प्रत्येक जोन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी अपनी टीम के साथ लगातार शहर में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए पहुंच रहे हैं और बकायादारों को नोटिस देने अथवा सीलिंग जैसे कार्य करने में जुटे हैं, ताकि लंबे समय से बकाया धारकों से टैक्स वसूल किया जा सके और शहर के विकास को तेज गति जा सके।

उन्होंने बताया कि निगम ने शुक्रवार को फरीदाबाद के लगभग 63 लाख रुपए से ज्यादा का टैक्स रिकवर किया और आठ बकाया धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में ओल्ड जोन एक और जोन दो क्षेत्रीय कर अधिकारी सृष्टि बब्बर की टीम द्वारा लगभग 63 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर निगम खाते में जमा कराया गया है।

सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का कार्य कर रहे हैं। यह अभियान लगातार चल रहा है। अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं अन्यथा उचित कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version