Home Haryana फरीदाबाद : चाकू मारकर की पनीर विक्रेता की हत्या

फरीदाबाद : चाकू मारकर की पनीर विक्रेता की हत्या

0
फरीदाबाद में पनीर विक्रेता की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : फरीदाबाद की बसेलवा कालोनी में गुरुवार देर रात पनीर विक्रेता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब पनीर विक्रेता अपने नौकर के साथ दुकान को बंद करके अपने घर की तरफ जा रहा था। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मवाई का रहने वाले प्रवीण ने ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में दुकान खोली हुई है। जहां पर वह पनीर की थोक बिक्री करता था। पिछले लगभग 20 साल से वह यहां पर पनीर बेचने का काम करता था।

मृतक के साथी बिट्टू ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे प्रवीण अपने नौकर के साथ दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली की प्रवीण का रास्ते में किसी से झगड़ा हो रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति प्रवीण से लड़ रहा था। दोनों के बीच हाथापाई हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने प्रवीण को चाकू मार दिया। जिसके बाद दोबारा से प्रवीण पर हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसने हमला करने वाले आरोपी का हाथ पकड़ लिया था। पिटाई और चाकू लगने से प्रवीण बुरी तरह से घायल हो चुका था।

इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बिट्टू के मुताबिक, वह गंभीर रूप से घायल प्रवीण को लेकर निजी अस्पातल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन रास्ते में ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version