Home Haryana फरीदाबाद : अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0
फरीदाबाद नशा तस्करी

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : अपराध शाखा सेक्टर 48 व बॉर्डर की टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम गांजा व 11.27 ग्राम एमडीएमए सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करण(20) निवासी नंगला एंक्लेव पार्ट 2 फऱीदाबाद 370 ग्राम गांजा सहित अटल चौक नंगला पार्ट 2 से व क्राईम ब्रांच बार्डर ने लक्ष्य गाबा(27) निवासी एस.जी.एम नगर एनआईटी फरीदाबाद को 11.27 एमडीएमए सहित सोहना टी प्वाईंट सुरजकुण्ड से काबू किया है।

जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करण(20) गांजा को किसी व्यक्ति से तीन हजार रुपए में फरीदाबाद से ही लेकर आया था। आरोपी एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। वहीं आरोपी लक्ष्य गाबा(27) 11.27 ग्राम एमडीएमए 11 हजार रुपये में दिल्ली से किसी से लेकर आया था। आरोपी लक्ष्य को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version