Home Haryana फरीदाबाद में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: राजस्थान के युवक को घर बुलाकर...

फरीदाबाद में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: राजस्थान के युवक को घर बुलाकर लूटा, छत पर कूदकर बची जान

0
फरीदाबाद हनीट्रैप मामला 2025 की घटना स्थल की तस्वीर

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार रात को हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें राजस्थान के भिवाड़ी में नौकरी करने वाले युवक अनिल को दो महिलाओं ने घर बुलाकर फंसाया। महिला के सहयोगियों ने युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट की, वीडियो बनाया तथा 10 हजार रुपये और फोन लूट लिया। जान बचाने के लिए अर्धनग्न अवस्था में अनिल पड़ोसी मकान की छत पर कूद गया, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पहले चोर समझ लिया। बाद में पूरी घटना का खुलासा होने पर लोग उसे थाने ले गए। सारन थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सारन थाना पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के गांव बधाना का रहने वाला अनिल भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले उसके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाली एक महिला थी जिसने युवक को बताया कि गलती से नंबर लग गया है। जिसके बाद दोनों मे बात होने लगी और लगातार बात होने के बाद महिला ने उसको मिलने के लिए पर्वतीय कॉलोनी के मकान नंबर 154 में बुला लिया। रविवार रात को अनिल अपने दोस्त गौरीशंकर के साथ फरीदाबाद के चाचा चौक पर पहुंच गया।

जहां पर दो महिला उनको मिली और वो उनको अपने साथ संजय एन्क्लेव पर्वतीय कॉलोनी ले गई। गौरीशंकर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और और अनिल के साथ नौकरी कर रहा है। युवक का आरोप है कि दोनों महिला अलग-अलग कमरे में उसके व उसके दोस्त के साथ चली गई। कुछ ही समय बाद वहां पर कुछ लोग आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान वो उसकी वीडियो भी बना रहे थे। जैसे -तैसे वह वह उन लोगों के चंगुल से छूट कर पड़ोस के घर की छत पर कूदा और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने अनिल को पकड़ लिया। लोगों ने सोचा कि घर में चोर घुस गया है। जिसके बाद अनिल को लोगों ने पीट दिया। लोग थोड़ा शांत हुए तो अनिल ने पूरी बात लोगों को बताई, जिसके बाद लोग उसको लेकर पर्वतीय कालोनी पहुंचे। युवक का आरोप है कि महिला के साथ के लोगों ने उससे 10 हजार रुपए और उसका फोन भी छीन लिया। सारन थाना पुलिस को युवक ने हनीट्रैप मे फंसाने की शिकायत दी है ।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सारन थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की 7 धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सभी को राउंडअप किया हुआ है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस केस में युवक के दोस्त के शामिल होने की भी आशंका है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version