फरीदाबाद में डेयरी संचालक ने तीन बेटियों को फंदे पर लटकाया, खुद भी आत्महत्या की

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फरीदाबाद के नेकपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक डेयरी संचालक कर्मवीर (32) ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। पशुबाड़े में छत से फंदे पर लटके चारों को एक परिवारिक सदस्य ने देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत फंदे से उतारा, लेकिन कर्मवीर और बड़ी बेटी छवि (12) की मौत हो चुकी थी। निशु (8) और सृष्टि (6) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। धौज थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।पुलिस ने स्थानीय लाेगाें से मामले की जानकारी ली ताे बताया गया कि कर्मवीर का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था।

इसी वजह से पति-पत्नी अलग रहने लगे थे।बताया जा रहा है कि करीब 7 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से कर्मवीर काफी परेशान रहने लगा। वह डेरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई और परिवार का पालन-पोषण करता था। डेयरी संचालक कर्मवीर ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के पत्नी और अन्य परिजनों से जानकारी जुटा रही है।पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और तनाव का लग रहा है। फिलहाल मृतक के ससुराल पक्ष और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles