फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर-24 डाबरी पार्क में गुरुवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव के गले पर तेजधार हथियार के कटे निशान और शरीर पर कई गहरी चोटें मिलीं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।मुजेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-24 के डाबरी पार्क में एक युवक का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या की गई है, क्योंकि उसके गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं और सिर पर भी गंभीर चोटें हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई भी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास की फैक्ट्रियों में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, सुबह जब लोग ड्यूटी पर जा रहे थे, तो उन्होंने पार्क के पास खून से लथपथ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।वहीं एक कूड़ा उठाने वाली महिला रूबी ने बताया कि उसने बीते कल दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच इस युवक को उसी स्थान पर शराब पीते हुए देखा था। इसके बाद से वह नजर नहीं आया। महिला ने बताया कि वह आस-पास ही रहता था और संभवत: किसी कंपनी में मजदूरी करता था।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz